अस्पतालों को देना होगा ’रेमडेसिविर’ दवा की डोज का हिसाब

लखनऊ। अस्पतालों को ‘रेमडेसिविर’ दवा की डोज का हिसाब देना होगा। कोरोना के किस मरीज को कब दवा दी गई, इसका पूरा खाका जमा करना होगा। वहीं, बेवजह दवा खरीदकर डंप करने पर पाबंदी है। ड्रग कंट्रोलर, यूपी ने दवा की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया है। राज्य में कोरोना का प्रकोप चरम पर है। वहीं राजधानी में भी वायरस कहर बरपा रहा है। तीन सौ से ज्यादा मरीजों की महामारी ने जिंंदगी भी छीन ली है। उधर, शहर के केजीएमयू-लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, पीजीआइ व निजी कोविड अस्पतालों में कोरोना के गंभीर मरीजों का भर्ती होना जारी है। कोविड के इन गंभीर मरीजों में ‘रेमडेसिविर’ दवा की डोज भी दी जाने लगी है। फार्मा कंपनियों ने जुलाई के तीसरे हफ्ते से राज्य में ‘रेमडेसिविर’ की आपूर्ति शुरू की। मगर, अभी भी पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। उधर, दवा की कालाबाजारी का भी खतरा मंडरा रहा है। लिहाजा, ड्रग कंट्रोलर यूपी एके जैन ने ‘रेमडेसिविर’ की आपूर्ति बरकरार रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं फार्मा कंपनियों के लिए ‘रेमडेसिविर’ व मरीज का पूरा हिसाब रखना भी अनिवार्य कर दिया है। ‘रेमडेसिविर’ का निर्माण कंपनियां बढ़ा रही हैं। यूपी में तीन फार्मा कंपनियों ने दवा की आपूर्ति की है। इसमें दो कंपनियों का उत्पाद ज्यादा आया है। कंपनी दवा देने से पहले मरीज का नाम, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, कोविड सेंटर का नाम, दवा देने वाले डॉक्टर का परामर्श फॉर्म लेंगी। इसके साथ ही मरीज या परिजनों से दवा की डोज देने का सहमति लेना होगा।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 14 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली