फार्मासिस्ट युवती ने सेहत विभाग को दिया धोखा, केस दर्ज

बठिंडा (पंजाब)। सेहत विभाग ने एक फार्मासिस्ट युवती को एक ही लाइसेंस पर दो जगह नौकरी करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने इस संबंंध में आरोपी युवती पर केस दर्ज कर लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर शीशन कुमार मित्तल ने बताया कि एक साल पहले युवती शिखा निवासी जनता नगर बठिंडा के एक रिश्तेदार की शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया कि शिखा ने फार्मासिस्ट का डिप्लोमा किया हुआ है, जिसे सेहत विभाग का तरफ से लाइसेंस भी जारी किया हुआ है। उसी लाइसेंस के आधार पर शिखा एयर इंडिया में बतौर फार्मासिस्ट काम कर रही है, जबकि साथ ही वह तलवंडी साबो के गांव बहमण कौर सिंह वाला में स्थित गुरु नानक मेडिकल स्टोर पर काम कर रही है। बता दें कि विभाग के नियमों के मुताबिक एक ही समय में दो जगहों पर काम नहीं किया जा सकता। जांच अधिकारी शीशन मित्तल ने बताया कि शिकायत की जांच की तो वह सही पाई गई। जबकि विभाग को दिए गए एफिडेविट के मुताबिक वह सिर्फ एक ही जगह पर काम कर सकती थी। ऐसा कर युवती ने विभाग के साथ धोखाधड़ी की।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 14 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली