अस्पताल को सील करने पर अंदर रह गए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी, अगली सुबह निकाले

देवरिया। अस्पताल को सील करने पर जल्दबाजी में एक डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अंदर ही रह गए। पता चलने पर अगले दिन सुबह दोबारा सील खोलकर इन्हें बाहर निकाला जा सका।

 यह है मामला

महिला मरीज की मौत के मामले में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने आस्था हॉस्पिटल को सील कर दिया। टीम ने हॉस्पिटल के अंदर जांच भी नहीें की। हॉस्पिटल सील करने के कुछ घंटों बाद पता चला कि आरोपी डॉक्टर व उसकी सहयोगी स्वास्थ्य कर्मी अंदर ही बंद हो गए हैं। तब तक काफी रात हो चुकी थी। सुबह में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। हॉस्पिटल संचालक की मौजूदगी में ताला खोलकर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी को बाहर निकाला गया।

इस दौरान पुलिस ने डॉक्टर और अस्पताल संचालक प्रेम नारायण सिंह को गिरफ्तार भी नहीं किया। जबकि अस्पताल संचालक पर पहले ही तरकुलवा थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। डॉक्टर के खिलाफ मृतका के ससुर ने केस दर्ज करने के लिए शिकायत भी दी है। इसके बावजूद पुलिस की इस कार्यशैली से लोगों में आक्रोश है।

इस संबंध में सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर के होने की जानकारी आप लोगों के माध्यम से मिली है। इसकी जांच की जा रही है। संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक