RML अस्पताल में हुईं कोरोना से सबसे ज्यादा मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए तैयार किए गए विभिन्न अस्पतालों में से एक राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। दिल्ली में रविवार तक हुईं 24 मौत में से 12 मौत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई हैं।
एलएनजेपी अस्पताल में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि एक निजी अस्पताल में पांच लोगों की मौत हुई। इसके अलावा, सफदरजंग अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और एम्स-झज्जर में एक-एक मरीज की मौत हुई। संक्रमण से प्रभावित एक व्यक्ति की मौत घर पर हुई। राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने मरीजों की स्थिति के बारे में एक बयान में कहा कि हमारे अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले अधिकतर ऐसे मरीज थे, जिन्हें बहुत बाद में दूसरे अस्पतालों से यहां भेजा गया था और वे पहले से ही गंभीर बीमारियों से प्रभावित थे। बयान में कहा गया कि जिन मरीजों को शुरुआत में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया या जो पहले से गंभीर रोगों से प्रभावित नहीं थे, उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 1,510 मामले थे। कुल 1,510 मामलों में, 35 आरएमएल अस्पताल से जुड़े हैं, जिनमें 23 अभी संक्रमित हैं और बाकी 12 की मौत हो चुकी है। इस तरह अस्पताल में मृत्यु दर करीब 35 प्रतिशत है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, वर्तमान में 23 मामलों में आठ मरीज आईसीयू में हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कुल मामलों में से 1071 संक्रमित लोगों के बारे में विशेष अभियान में पता चला। अधिकारियों ने बताया कि 30 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है और एक व्यक्ति देश से चला गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी