आग लगने से लाखों की दवाइयां हुई राख

ललितपुर। जिला अस्पताल परिसर में स्थित आयुष भवन में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इससे आयुष भवन में रखी लाखों रुपए की दवाइयां जल गईं। जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की गाडिय़ों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार जिला अस्पताल के आयुष भवन के योगा वेलनेस सेंटर में करीब तीन माह से होम्योपैथी के क्षेत्रीय अस्पतालों का सामान व दवाइयां रखी थीं, जो अस्पतालों को वितरित की जानी थी। यहां अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे कक्ष में रखीं दवाइयां व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाडिय़ां आईं और कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे से अधिक समय बीतने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कुछ ही देर में फिर से आग की लपटें उठने लगीं, जिस पर दोबारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। गौरतलब है कि जिला अस्पताल के आयुष भवन में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक के साथ ही टीबी की दवाइयां वितरित की जाती हैं। यहां प्रतिदिन सौ से अधिक मरीजों का आना- जाना बना रहता है। इसी भवन में योगा वेलनेस सेंटर खोला गया, जिसमें लोगों को योग सिखाया जाता है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने आयुष भवन में आने वाले मरीजों को होम्योपैथी व आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाती है। यहां पर दवाइयों का स्टोर बना दिया है। इन दवाइयों को क्षेत्रीय अस्पतालों में वितरित नहीं किया जा सका और आग लग गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि आयुष भवन में अचानक आग लगने से होम्योपैथी की दवाइयां जल गईं हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। जिला होम्योपैथी अधिकारी से नुकसान की जानकारी ली जाएगी।

Related Posts

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

नई दिल्ली। एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की है। इसमें अलग-अलग ब्रांडों की 1085 कैंसररोधी दवाएं शामिल हैं। यह सूची नौ नवंबर से प्रभावी होगी। एनपीपीए…

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड