आमजन को लू एवं तापघात से बचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं करें

जयपुर (कैलाश शर्मा) : राज्य में लू एवं तापघात से आमजन एवं पशु—पक्षियों को राहत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं करें। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनन्द कुमार ने समस्त जिला कलक्टर को सुचारू व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा—निर्देश प्रदान किये हैं।

इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी जिला कलक्टर को पत्र लिखकर निर्देशित किया कि वें जिलों में विभिन्न विभागों की जिला एवं ब्लॉक स्तर तक समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग द्वारा IEC Material, हीट वेव एडवायजरी, क्या करें एवं क्या ना करें (Do’s & Don’ts) समय—समय पर जारी की गई हैं। उन्होंने हीट वेव से बचाव एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश जारी कर इनकी पालना एवं मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ​बताया कि सभी जिलों में चिकित्सा विभाग से समन्वय करते हुए हीट वेव के हीट स्ट्रोक के उपचार हेतु आवश्यक उपकरणो एवं दवाईयों, intravenous fluids, ice packs इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करें। हीट वेव से आमजन के बचाव हेतु विभिन्न चिकित्सा संस्थानों यथा- पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध अस्पतालों में चिन्हित डेडीकेटेड चाडों एवं एम्बुलेसों में में आवश्यक दवाईयों, उपकरणों, चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टॉफ की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हीट वेव की early warning dissemination को पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध अरपतालों तक पहुँचाना। किसी स्थान पर mass gathering होने पर संबंधित नजदीकी हेल्थ सेन्टर को अलर्ट रखें। समस्त धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पीने का पानी, छाया इत्यादि की व्यवस्था करें।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि नरेगा श्रमिको हेतु दिन के पीक हीट वेव में काम के समय में परिवर्तन की समुचित पालना करवाकर एवं अन्य श्रमिको तथा मजदूरों के कार्य समय के संबंध में एडवायजरी जारी की जाये। Contruction/industries/commercial entities के साथ हीट वेव जनित बीमारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए। सभी उद्योग स्थलों पर छाया-पानी की व्यवस्था करें। स्कूलों के समय में हीट वेव को देखते हुए आवश्यक परिवर्तन की समुचित पालना करवाए एवं आउटडोर गतिविधियों नहीं करें। पशुधन हेतु चारे, पानी एवं आवश्यक दवाईयों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। विद्युत वितरण कम्पनीयों द्वारा critical facilities जैसे हॉस्पिटल इत्यादि में प्राथमिकता के आधार पर पावर सप्लाई करना सुनिश्चित करें। आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ताकि हीट वेव के प्रकोप संबंधी बीमारियों एवं होने वाली जन हानि से बचा जा सके।

उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव द्वारा भी हीट वेव की समीक्षा बैठक आयोजित कर हीट वेव के संबंध में राज्य के विभिन्न जिलों में आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर विस्तृत दिशा—निर्देश दिए गए थे।

इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, स्थानीय निकाय विभाग, नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत समिति, ग्राम पंचायतो एवं जनसहयोग/भामाशाहों को प्रेरित करते हुए सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों एवं मुख्य ट्रैफिक सिग्नलों, बस स्टेण्ड इत्यादि पर पीने का पानी, ओ.आर.एस पैकेट, छाया की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिये।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी