आमने सामने दवा दुकानदार

पानीपत। स्थानीय मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी मामले में जिले के दवा दुकानदार दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट के दवा व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर का समर्थन करते हुए एसोसिएशन के प्रधान को कटघरे में खड़ा कर दिया है। गौरतलब है कि डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुनीष गोयल व ड्रग इंस्पेक्टर रितु महेला ने फतेहपुरी चौक के पास स्थित मेडिकल ब्यूरो नामक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर शेड्यूल एच-वन की कुछ दवाओं के नमूने लिए थे। स्टोर संचालक सतपाल सिंह के बुलावे पर जिला कैमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन, पानीपत के अध्यक्ष करतार सिंह मक्कड़, शहर विधायक रोहिता रेवड़ी के पीए सर्बजीत सिंह सहित अनेक दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी का विरोध किया।

दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और हाथापाई की नौबत बन गई थी। इस मामले में कुछ दवा व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर रितु को ईमानदार अधिकारी बताकर उनका समर्थन किया। एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलदीप कादियान व सुरेंद्र गुप्ता ने करतार सिंह मक्कड़ को प्रधान न मानकर, उस पर अधिकारियों के नाम की वसूली करने के आरोप भी लगाए। बैठक में मुनीष कुमार, बाबूराम, मनोज ठकरान व सुरेंद्र मौजूद रहे। इस संबंध में जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन पानीपत के प्रधान करतार सिंह मक्कड़ का कहना है कि आरोप लगाना आसान है लेकिन उसे साबित करना मुश्किल है। अधिकारियों के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाने वाले दवा विक्रेता एक भी व्यक्ति को सामने लाएं, जिससे वसूली की गई हो तो आरोपों में दम है।  उधर, सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा है कि मेडिकल ब्यूरो से लिए गए दवा सैंपल व रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। सरकारी काम में बाधा डालने वाले लोगों पर केस दर्ज कराएंगे। भविष्य में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम भी साथ रहेगी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए