आयुर्वेदिक दवा बनाने की आड़ में कर रहे इसका कारोबार, 50 लाख का माल बरामद

इंदौर : मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आयुर्वेदिक दवा के निर्माण की आड़ में भांग के अवैध भंडारण का खुलासा किया है.

इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से एक मालवाहक ऑटो रिक्शा भी जब्त किया, जिसका इस्तेमाल इंदौर और आसपास के जिलों में भांग की तस्करी के लिए किया जा रहा था.

पुलिस को सूचना मिली थी कि गोदाम में भांग का भंडारन आयुर्वेदिक दवा बनाने के नाम से किया गया है.
मौके पर भांग के भंडारण और दवा के निर्माण का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला. इसके बाद गोदाम मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने कहा कि सूचना के आधार पर विश्वकर्मा नगर के एक गोदाम पर छापा मारा गया. छापेमारी के दौरान वहां से 270 बोरियों में 16,200 किलो भांग का भंडार मिला. जिसकी कीमत 50 लाख रूपये आंकी गई है. गोदाम का मालिक गोपाल धनोतिया फरार है.

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश