नकली दवाओं के रैपर औऱ होलोग्राम का धंधा, एक आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद में नकली दवाओं के रैपर और होलोग्राम तैयार किये जाते है. इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिमगिरी कालोनी में छापेमारी की कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में एक कंपनी के नकली रैपर व होलोग्राम बरामद हुए.

लखनऊ पुलिस ने सिविल लाइंस पुलिस के साथ हिमगिरी कालोनी में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. लखनऊ की टीम इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी भी कर रही है.

लखनऊ व सिविल लाइंस थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से हिमगिरी कालोनी में छापेमारी करते हुए आरिज उर्फ राजा को नकली रैपरों व होलोग्राम के गिरफ्तार किया. आरोपित आरिज की निशानदेही पर लखनऊ की टीम अन्य फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

चकबेगमपुर निवासी अजीजुल हसन ने शिकायत की थी. जिसमें कहा गया था कि नकली दवाइयों की मैन्यूफैक्चरिंग व पैकिंग का कारोबार कुछ लोगों के द्वारा किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि उनकी नमन इंडिया नाम से फर्म है. इस फर्म के नाम से नकली रैपर व होलोग्राम हिमगिरी कालोनी निवासी आरिज उर्फ राजा के द्वारा बनाने का काम किया जा रहा है.

इस काम को वह लंबे समय से कर रहा है। लगभग दस दिन पूर्व लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में नकली रैपर व होलोग्राम बनाते हुए एक युवक को पुलिस ने पकड़ा था.

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR