ड्रग इंस्पेक्टर को देख दुकान बंद कर भागा केमिस्ट, मेडिकल स्टोर किया सील

भरमौर (चंबा), हिमाचल प्रदेश। ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को आते देख भरमौर में एक केमिस्ट अपनी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने संबंधित मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। साथ ही दुकान के शटर पर नोटिस चस्पां कर दिया है।

स्टोर संचालक को किया तलब

नोटिस में केमिस्ट को दुकान खोलने या एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में तलब किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरमौर अस्पताल समेत निजी केमिस्ट की कई दुकानों से एंटी बॉयोटिक, पेनकिलर, बच्चों की खांसी के सिरप और बच्चों की आंखों में डालने वाली दवाओं के 11 सैंपल भरे। ये सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर के औचक निरीक्षण से क्षेत्र में हडक़ंप की स्थिति बनी रही।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर लवली ठाकुर को जनजातीय क्षेत्र भरमौर में स्थित दवा दुकानदारों की शिकायतें मिली थी। इनके आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ भरमौर में औचक निरीक्षण किया। उनके भरमौर में छापामारी की खबर मिलते ही एक केमिस्ट अपनी दुकान बंदकर वहां से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कल और सुबह भी केमिस्ट ने दवाइयों की दुकान खोली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर भागने वाले दवा दुकानदारों की दुकान को सील करने के साथ ही नोटिस भी चिपकाए गए हैं। इसमें दवा दुकानदार को दुकान खोलकर ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से जांच करने में सहयोग करने की बात कही गई है।

यह भी चेताया है कि यदि वे इसके लिए इच्छुक नहीं हंै तो एक सप्ताह के भीतर जिला मुख्यालय स्थित विभागीय कार्यालय में पहुंचे। टीम ने भरमौर अस्पताल समेत अन्य दवा विक्रेताओं की दुकानों से 11 दवाइयों के सैंपल एकत्रित किए हैं।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर