आयुष्मान भारत योजना के नाम पर जांच और दवा की वसूली करने वाले निजी अस्पताल फंसे

बरेली। आयुष्मान भारत योजना में निजी अस्पताल मरीजों को गुमराह कर रहे हैं। मरीज को इस योजना के अंतर्गत भर्ती करने के बाद जांच और दवा के नाम वसूली की जा रही है। बरेली के तीन निजी अस्पतालों में गड़बड़ियां मिलने के बाद एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने जांच बैठा दी है। कलक्ट्रेट में गुरुवार को जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने ली। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।समीक्षा के दौरान गंगाशील अस्पताल, साईं सुखदा अस्पताल और साईं अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने पहुंचे मरीजों की शिकायतों की जांच रिपोर्ट परखी गई। सामने आया कि गंगाशील अस्पताल में रंजीत के पिता जागन लाल को भर्ती कराया गया था। आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने नगद भुगतान पर उनका इलाज किया था।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पुष्टि करने के बाद एडीएम प्रशासन ने मरीज द्वारा भुगतान पूरी धनराशि वापस कराने के निर्देश दिए।इसी कड़ी में साईं सुखदा अस्पताल में नमतेश मिश्रा का इलाज आयुष्मान योजना के तहत हुआ। लेकिन दवाई एवं जांचों के लिए उनसे अलग से भुगतान लिया गया। कुछ ऐसा ही मामला साईं अस्पताल का भी सामने आया। यहां सहाना बी को भर्ती किए जाने के बाद जांच और दवा के नाम पर भुगतान कराए गए। इन दोनों मरीजों की पूरी धनराशि वापस कराने के निर्देश जारी किए गए। साईं अस्पताल और साईं सुखदा अस्पताल की बार-बार शिकायत मिलने पर एडीएम प्रशासन ने नाराजगी जाहिर की। दोनों अस्पतालों के खिलाफ जांच के निर्देश जारी किए हैं।

जांच पूरी होने तक दोनों अस्पतालों का भुगतान रोकने की संस्तुति की गई है। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनुराग अग्रवाल, अमीर बेग एवं हेल्थ इंडिया टीपीए के सदस्य मौजूद रहे। मालिक साई अस्पताल के ऑनर डॉ. शरद अग्रवाल ने कहा कि मुझे बताया गया था कि कलक्ट्रेट में एक बैठक है। जिसमें कुछ शिकायतों पर चर्चा होनी है। लेकिन बैठक में क्या निर्देश हुए। इस बारे में जानकारी नहीं है। गंगाशील अस्पताल के डॉ. निशांत गुप्ता ने कहा कि मरीज ने आयुष्मान कार्ड दिखाया ही नहीं था। इसलिए भुगतान लिया। मुझे कलक्ट्रेट में हुई बैठक के बारे में कुछ जानकारी नहीं है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 12 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़