मेडीकल स्टोर ने सड़क पर फेंकी भारी तादाद में दवाइयां

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर के पुराने डाकखाने चौराहे पर अचानक सड़क पर पड़े दवाइयों का ढेर देखकर लोग सकते में आ गए। लोग इस बात से हैरान थे, कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में दवाइयों सड़क पर किसने फेंकी। सड़क पर दवाइयों का ढेर देखकर कूड़ा उठाने वाले कुछ बच्चे भी पहुंचे गए।बच्चों ने दवाइयों को अपने झोले में भरना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे चौराहे पर लोगों का मजमा लगना शुरू हो गया। लोग हैरान थे कि आखिर किस शख्स ने शहर के भीड़ भरे चौराहे पर इतनी बड़ी तादात में दवाइयां फेंक दी। जांच करने पर पता चला कि सारी फेंकी गई दवाइयां एक्सपायरी डेट की है। अवारा पशु भी चौराहे पर पड़ी एक्सपायरी डेट की दवाइयां को खाने लगे।दरअसल एक निजी मेडीकल स्टोर संचालक ने एक्सपायरी डेट की भारी तादाद में दवाइयां बाहर फेंक दी थी।

टेबलेट एवं कैप्सूल के पत्तों को देख छोटे बच्चों को उठाने लगे। मामले की खबर लोगों ने जिला प्रशासन को दी। सूचना पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर पहुंच कर मेडिकल की दुकान को सील कर दवाओं को जब्त किया। जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन संज्ञान लिया और निजी मेडिकल स्टोर संचालक पर 21 हजार का जुर्माना लगाकर दुकान सील कर जांच कमेटी बिठा दी गई है।पुराने डाकखाने चौराहे पर शहर के नामी थोक मेडिकल विक्रेता ने अवधिपार दवाइयों के टेबलेट एवं कैप्सूल दुकान के बाहर सड़क पर फेंक दिए। मौके पर शहर के लोग जमा हो गए और उन्होंने मामले की सूचना चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन को दी। जिला कलेक्टर औषधि निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंच गए।

थोक मेडीकल स्टोर की दुकान को अगले आदेश तक सील कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। गर्मी और नमी में आने की वजह से मेडिसिन एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब हो जाती हैं। उदाहरण के लिए ज्यादा तापमान में एस्पीरिन टैबलेट एसिटिक एसिड और सेलिसाइलिक एसिड में बदलती है, यह दोनों ही पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकते हैं। इस तरह के खतरों से बचने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हर एक दवा का एक ख़ास टाइम होता है उसके बाद उसमें मौजूद केमिकल खराब होने लगते हैं। एक्सपायरी डेट की दवाएं खाने से लोगों को सिरदर्द, उल्टी आना और पेट में दर्द जैसी सामान्य समस्याएं होने लगती हैं। जब आप गलती से कोई एक्सपायरी डेट वाली दवा खा लें तो किसी भी तरह की छोटी मोटी समस्या से बचने के लिए डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं।

  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 14 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 13 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 12 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 21 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 23 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 18 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत