आ रही है जानलेवा रोग डेंगू की दवा 

वाराणसी। मच्छरजनित जानलेवा रोग डेंगू की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बावजूद इसके इस घातक रोग की कोई मूल दवा अभी तक नहीं बनी हैै। हालांकि, भारत ने इस क्षेत्र में पहल की है। आइसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) व सीसीआरएएस (केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद) की संयुक्त प्रयास से जल्द ही दुनिया को डेंगू की दवा मिलेगी। परिषद ने टैबलेट के स्वरूप में दवा तैयार कर ली गई है। यही नहीं, परिषद के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, बेलगांव (कर्नाटक) में डेंगू ग्रसित मरीजों पर किया ट्रायल सफल रहा है। अध्ययन में पाया गया कि उनके प्लेटलेट काउंट में वृद्धि व अन्य कारणों में भी सुधार हुआ है। डेंगू की यह दवा सबसे पहले काढ़े के रूप में विकसित की गई, जो सफल भी रहा। हालांकि, एलोपैथ ने डेंगू की इस दवा को काढ़े के रूप में इस्तेमाल करने से अस्वीकार कर दिया। इसके बाद इसे टैबलेट का स्वरूप दिया गया है। काढ़े और टैबलेट दोनों ही रूप में यह दवा कारगर सिद्ध हुई है।
शोध के दौरान इसको 35 मरीजों पर ट्रायल किया गया। यहां से सफलता मिलने के बाद पिछले साल 100 लोगों पर दिया जा रहा है। अब इसका कर्नाटक के ही कोलर मेडिकल कालेज में भी ट्रायल चल रहा है।   केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक प्रो. केएस धीमान ने कहा कि डेंगू की दवा का हर स्तर पर ट्रायल होने के बाद अगले साल पूरी रिपोर्ट आ जाएगी। फिर एक-दो माह में सरकार की ओर से पूरे विश्व में जारी कर दिया जाएगा। खास बात है कि इस दवा का कोई कांप्लीकेशन भी नहीं है। यह दवा सात औषधियों से तैयार की गई है। वहीं, वैज्ञानिक सलाहकार समूह (सीसीआरएएस) के अध्यक्ष प्रो. आनंद चौधरी का कहना है कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि भारत ने आयुर्वेद व एलोपैथ साथ मिलकर सभी देशों के डेंगू के (एनएस-1 के साथ ही आइजीएम एंटीबॉडी भी पाजिटिव) मरीजों के लिए दवा की खोज की है। यह दवा प्लेटलेट बढ़ाने के साथ ही डेंगू के अन्य प्रभाव को भी नष्ट कर रही है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक