इन चार फार्मा शेयरों की बाजार में धूम

नई दिल्ली। ईद की छुट्टी से पहले भारतीय शेयर बाजार की चाल उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन इस दौरान फार्मा शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। शेयर बाजार के पांचों कारोबारी सत्रों में फार्मा सेक्टर ने न केवल बाजार को सहारा दिया, बल्कि बेहद छोटे समय के दौरान निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। मुख्य तौर पर चार फार्मा काउंटर में जबरदस्त बाउंस बैक को देखने को मिला और उनमें 10 फीसद तक का उछाल आया। इनमें अरविंदो फार्मा, सनफार्मा, ल्यूपिन और डॉ रेड्डीज शेयर्स शामिल हैं । अब इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। अरविंदो फामा शेयर में पिछले हफ्ते हुई जबरदस्त खरीदारी की वजह से निचले स्तर से शानदार रिकवरी हुई है। सोमवार को बीएसई पर इसका शेयर करीब 545 रुपये के स्तर पर खुला और इसके बाद इसमें रैली का दौर गुरुवार को भी थमता नजर नहीं आया।

गुरुवार को बीएसई में इस कंपनी का शेयर 4.80 फीसदी की उछाल के साथ 28.10 रुपये चढक़र 613 रुपये पर बंद हुआ। वहीं,फार्मा सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शुमार सनफार्मा के शेयर्स ने भी इस हफ्ते बेहतर प्रदर्शन किया है। अमेरिकी नियामक की तरफ से हलोल प्लांट को मंजूरी मिलने की खबर ने इस काउंटर पर खरीदारी को मजबूती दी, इसके बाद शुरु हुई तेजी गुरुवार को भी जारी रही। सोमवार को बीएसई में इस कंपनी का शेयर करीब 531 रुपये पर खुला जो कि गुरुवार को 2.57 फीसद के उछाल के साथ 14 रुपये बढक़र 559.65 पर बंद हुआ। इनके अलावा, भारत की प्रमुख दवा निर्माता कंपनी ल्यूपिन के शेयर्स ने भी इस हफ्ते शानदार प्रदर्शन किया है। सोमवार के कारोबार में बीएसई पर इस कंपनी का शेयर करीब 811 रुपये पर खुला, जो कि गुरुवार तक बढक़र 898.70 रुपये हो गया। गुरुवार को कंपनी का शेयर 3.35 फीसद के उछाल के साथ 29 रुपये चढक़र बंद हुआ।

फार्मा पैक में इस कंपनी ने शानदार रिकवरी दिखाई है। अगर पिछले पांच कारोबारी सत्रों की बात की जाए तो इस स्टॉक में आई शानदार रिकवरी का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। 8 जून 2018 को इस शेयर की कीमत 771 रुपये 35 पैसे थी, जो 14 तारीख को 898.70 रुपये पर जा पहुंची। अन्य दवा कंपनियों की तरह डॉ रेड्डीज के शेयर्स में भी इस हफ्ते शानदार रैली का दौर जारी रहा। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में करीब 10 फीसद से अधिक का उछाल आया है। 8 जून को कंपनी के शेयर की कीमत 1991.40 रुपये थी, जो कि गुरुवार को शानदार तेजी के बाद 2268.40 पर जा पहुंची। गुरुवार के कारोबारी दिन के दौरान कंपनी का शेयर मामूली उछाल के साथ 16 रुपये की तेजी पर बंद हुआ।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 20 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची