इन निजी अस्पतालों में कटे होंठ का मुफ्त इलाज

बनारस। बच्चों के कटे होठों का ऑपरेशन कराने के लिए अब निजी अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च करने की नौबत नहीं आएगी। शहरी स्वास्थ्य मिशन और स्माइल ट्रेन के बीच हुए समझौते के तहत शहर के तीन निजी अस्पतालों में ऐसे बच्चों का नि: शुल्क ऑपरेशन होगा। इनमें महमूरगंज स्थित जीएस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल, लंका स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल और सिगरा स्थित समयां हॉस्पिटल हैं। इस संबंध में मिशन निदेशक पंकज कुमार ने आदेश जारी किया है। एडिशनल सीएमओ और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में प्रदेश के 10 जिलों में 19 अस्पतालों को शामिल किया गया है। इनमें छह से 19 साल तक के बच्चों के कटे होंठ के ऑपरेशन की नि:शुल्क व्यवस्था होगी।
ऐसे बच्चों को चिह्नित करने के लिए आशा व एएनएम को लगाया गया है। इसके साथ ही जन्म से छह साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिये चिह्नित कराया जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम मोबाइल हेल्थ टीम के जरिये ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनके लिए स्क्रीनिंग कम रेफरल कार्ड जारी करेगी। उस कार्ड के आधार पर बच्चों को चयनित अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी। ऐसे बच्चों के अस्पताल जाने, उनकी जांच, ऑपरेशन, दवा, ठहरने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे बच्चों के आने-जाने के लिए स्माइल ट्रेन के वाहन का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज