इसी महीने से बाजार में उपलब्ध होगी सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन

cervical cancer vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट के द्वारा बनाई गई सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन (cervical cancer vaccine) CERVAVAC वैक्सीन इसी महीने से बाजार में उपलब्ध होगी। दो खुराक वाली इस वैक्सीन की कीमत दो हजार रुपए होगी। सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ ये पहली स्वदेशी  ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदर पूनावाला और एसआईआई के सरकार तथा नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह की मौजूदगी में 24 जनवरी को पहला स्वदेशी ह्यूमैन पैपिलोमा वायरस (HPV) की वैक्सीन जारी की गई थी।

स्कूलों में लड़कियों को लगाई जाएगी वैक्सीन (cervical cancer vaccine)

केंद्र सरकार के द्वारा देश के तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से देश भर में छात्राओं के बीच सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और HPV वैक्सीन के महत्व के बारे में समझाने के लिए कहा गया है। केंद्र सरकार की ओर से स्कूलों में 9 से लेकर 14 साल की छात्राओं को ये वैक्सीन लगवाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का जून में नौ से 14 साल की लड़कियों के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में ग्रीवा संबंधी कैंसर के खिलाफ एचपीवी टीका शुरू करने का इरादा है।

महिलाओं के लिए जानलेवा है सर्वाइकल कैंसर 

सर्वाइकल कैंसर पूरी दुनियाभर में महिलाओं के लिए काफी घातक बीमारी है। महिलाओं में ये कैंसर योनि से शुरू होकर मूत्राशय, मलाशय से लेकर फेफड़ों तक में बहुत तेजी से फैलता है। यह बीमारी पैपिलोमा वायरस (HPV) के संक्रमण की वजह से होती है। सर्वाइकल कैंसर के मामले में भारत का दूसरा स्थान है हर साल इस बीमारी से देश में 75 हजार महिलाओं की मौत होती है। यह कैंसर सबसे अधिक 35 साल से लेकर 44 साल की महिलाओं में होने की अधिक संभावना है।

सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए भारत में दो वैक्सीन उपलब्ध

फिलहाल भारत में इस बीमारी से लड़ने के लिए 2008 से Gardasil और Cervarix नाम की दो विदेशी वैक्सीन मौजूद हैं। इस वैक्सीन की एक डोज 3 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक है।  9 से 14 साल की किशोरियों को 6 महीने के अंतराल में दो डोज लगती हैं। वहीं 15 से 45 साल उम्र की महिलाओं को तीन डोज लगती हैं।

संगारेड्डी फार्मा में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

https://medicarenews.in/news/35602

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 32 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन