संगारेड्डी फार्मा में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Sangareddy : तेलंगाना में संगारेड्डी जिले (Sangareddy) के जिन्नाराम मंडल में गड्डापोथरम फार्मा क्षेत्र में ली फार्मास्युटिकल्स  लिमिटेड के अंदर एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग में एक कर्मचारी गंभीर रुप से झुलस गया बाकि तमाम कर्मचारी  बाहर निकलने मे कामयाब रहे। अधिकारियों ने जानकारी दी कि आग लगने के कारण 1 करोड़ से अधिक का नुकसान  होने के अनुमान है।

खतरनाक और ज्वलनशील रसायनों के कारण लगी आग Sangareddy

बताया जा रहा है कि गोदाम में रखें अत्यधिक खतरनाक और ज्वलनशील रसायनों के कारण आग ने भयावह रुप ले लिया।  बुधवार की सुबह के करीबन साढ़े 10 बजे दवाई के गोदाम में आग लगी। 11 बजे के आसपास दमकल विभाग की गाड़िया आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची तब तक आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था।  पाटनचेरु स्टेशन के दमकल विभाग के अधिकारी एन जन्या ने बताया कि हमें सुबह साढ़े 10 बजे आग लगने की सूचना मिली। हमने आनन-फानन में तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। बड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटों में आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग को काबू में पाने के लिए फोम का इस्तेमाल किया गया था क्योंकि गोदाम में खतरनाक रसायनों का भंडार था जिसकी वजह से आग लगी थी।

घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

गोदाम में आग लगते ही फौरन ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान आग में झुलस गए एक कर्मचारी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।

रात भर फार्मास्युटिकल के पास रहीं दमकल गाड़ियां

रात भर दमकल विभाग की तीनों गाड़ियों को फार्मास्युटिकल यूनिट के पास ही स्टैंडबॉय रखा गया ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि खतरनाक रसायनों के कारण दोबारा गोदाम में यदि आग लगने की स्थिति बने तो उसे तुरंत काबू किया जा सके।

जनऔषधि केंद्र आज देश में आकर्षण का केंद्र

https://medicarenews.in/news/35596

 

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 7 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 7 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 12 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची