इस अस्पताल में कभी नहीं जाएंगे आप!

छपरा। एक बार फिर गलत कारणों की वजह से बिहार सुर्खियों में है। बिहार में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था के हालात कैसे है ये आपको इस खबर से पता चल जाएगा। सूबे के अस्पतालों के हालात ऐसे है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के सर से बह रहे खून को रोकने के लिए पेंट के डिब्बे को सर के नीचे रखा जा रहा है। ये मामला छपरा जिले का है।

कौन सोच सकता है छपरा के सदर अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के इलाज के लिए पेंट का डिब्बा इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन यहां यही होता दिख रहा है, सर से बह रहे खून को रोकने के लिए छपरा सदर अस्पताल के लापरवाह कर्मियों ने जो काम किया है उसके लिए शब्दों की कमी पड़ जाती है।

सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष की ये व्यवस्था बिहार के अस्पतालों के हाल को बयां करती है। इस मामले की बात करे तो डॉक्टर ने उस मरीज को बाद में पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि इस दौरान ठंड से परेशान मरीज को एक कंबल तक नहीं दिया गया। जब अस्पताल प्रबंधन की नजर मीडिया पर पड़ी तो आनन फानन में मरीज को कंबल मुहैया कराया गया।

बता दे कि रिविलगंज में मंगलवार को एक टेंपो पलट गया था। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां भगवान प्रसाद नामक मरीज की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत ही पटना रेफर कर दिया लेकिन पटना ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसके कारण वह घंटों अस्पताल में तड़पता रहा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन