ठंड में भगवान बना अस्पताल!

मधुबनी। देशभर में लगातार ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। आम लोगों से लेकर अस्पताल के मरीजों पर भी इसका असर अब देखने को मिल रहा है। ठंड इतनी हो चली है कि बिहार के एक अस्पताल ने नई सुविधा शुरू कर दी है।

मधुबनी के सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों के लिए ब्लोअर लगाया गया है। जिससे मरीजों को ठंड से निजात मिल सके। इस फैसले को लेकर अस्पताल प्रबंधक ए मजीद ने बताया कि सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में 2, महिला मेडिकल वार्ड में एक, पुरुष मेडिकल वार्ड में 2, सर्जिकल वार्ड में 2 ब्लोअर मंगलवार को लगाया गए। इतना ही नहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल भी उपलब्ध कराए जा रहे है ताकि वो ठंड से बच सके।

सदर अस्पताल की इस पहल की मरीजों ने प्रशंसा करते हुए कहा है कि इससे उनको सर्दी में काफी राहत मिल रही है। कुछ मरीजों ने तो ये तक कहा कि अस्पताल ने ब्लोअर की सुविधा देकर भगवान जैसा काम किया है। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि गर्मियों में एसी की सुविधा भी आगे चलकर दी जाएगी ताकि यहां आने वाले मरीजों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। साथ ही डॉक्टरों ने बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों से अपना ध्यान रखने की अपील भी की।

बता दे कि ठंड बढ़ते ही सदर अस्पताल में कफ कोल्ड, दमा, डायरिया के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ देखने को मिला है। विगत पांच दिनों में आए मरीजों में 40 फीसदी मरीज ठंड से प्रभावित रहे हैं।

 

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश