इस अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं का एक माह से टोटा, मरीज परेशान

सारण। वायरल और डेंगू के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहें है तो वहीं ऐसे में लोगों को दवा की सख्त जरूरत होती है लेकिन मढ़ौरा में एक माह से बुखार तक की दवा नहीं है। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि स्थानीय रेफरल अस्पताल में पिछले एक माह से जीवन रक्षक दवाओं की कमी है। आलम यह है कि बुखार में इस्तेमाल की जाने वाली पारासिटामोल तक समाप्त है। इसलिए लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कफ सिरप के अलावे अन्य बी कंप्लेक्स की दवाएं भी नहीं है।

रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक सुशील कुमार गौतम ने बताया कि पारासिटामोल करीब एक माह से उपलब्ध नहीं है। सदर अस्पताल के द्वारा अभी तक मुहैया नहीं कराया गया है। वहीं गैस की दवा के बारे में जिला मुख्यालय को सूचित किया गया है। अन्य सभी तरह की जरुरी दवाएं अस्पताल में उपलब्ध है। बाहर से खरीदने की सलाह स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिया जा रहा है। स्थानीय रेफरल अस्पताल में प्रतिदिन ग्रामीणों क्षेत्रों से सैकड़ों रोगी सर्दी, खांसी, बुखार व बदन दर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं परंतु पारासिटामोल दवा के अलावे पूर्व से ही कफ सिरप आदि दवा भी अनुपलब्ध है।

इससे रोगियों को परेशानियां हो रही है। वहीं गैस की दवा हवा लगने की वजह से खराब हो गयी है। बदलते हुए मौसम की वजह से दर्जनों रोगी प्रतिदिन रेफरल अस्पताल पहुंच रहे हैं। रोगी ओपीडी में चिकित्सक से समस्या बताने के बाद दवाओं की पर्ची लेकर जब वह दवा वितरण काउंटर पर पहुंच रहे हैं, तो पारासिटामोल अनुपलब्ध बताई जा रही है। शुक्रवार को रेफरल अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे राजेश कुमार, शांति देवी के अलावे अन्य रोगियों ने बताया कि सरकारी अस्पताल में पारासिटामोल जैसी दवा नहीं रहने की वजह से बाहर दुकान से दवा खरीदनी पड़ रही है।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 12 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त