दो मेडिकल स्टोर पर छापा, मिली एक्सपायरी डेट की दवा, दोनों दुकानें सील

बिजनौर। नकली , एक्सपायरी, नशीली दवा बेचने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें है। गौरतलब है कि ज्यादातर अब ये दवाएं मेडिकल स्टोर पर पाई जा रही है। लगातार छापेमारी करके मेडिकल स्टोरों को सील किया जा रहा है। उसके बावजूद में ऐसी लापरवाही के मामले सामने आ रहें है। बता दें कि उपजिलाधिकारी ने शिकायत पर किरतपुर में दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। दोनों मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी डेट की दवाई बेचते हुए पाया गया। एसडीएम के आदेश पर दोनों दुकानें सील कर दी गईं।

गुरुवार शाम एसडीएम परमानंद झा से शिकायत की गई कि सरकारी अस्पताल के सामने दो मेडिकल की दुकानों पर एक्सपायरी डेट की दवाइयां बिक रही हैं। एसडीएम ने दोनों दुकानों पर छापा मारा। उन्हें अंकुर मेडिकल स्टोर पर विमल कुमार नशे की हालत में मिला तथा जांच में उनकी दुकान पर एक्सपायरी डेट की दवाइयां पाई गईं।

एसडीएम के निर्देश पर विमल कुमार को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया तथा दुकान को सील कर दिया। उसके बाद उन्होंने पास ही सिंह मेडिकल स्टोर की जांच की, तो वहां पर भी कुछ दवाइयां एक्सपायरी डेट की पाई गईं। दुकान स्वामी नरेंद्र सिंह को भी हिरासत में लेकर दुकान को सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए जिला औषधि निरीक्षक बिजनौर को सूचित किया गया है। उनके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़