इस टेस्ट के जरिए जन्म से पहले बच्चे की बीमारियों की मिलेगी जानकारी

Genetic test: ऐसी बहुत सी बीमारियां होती है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में होने का खतरा रहता है। जैसे कि किसी के दादा या पिता को डायबिटीज, कैंंसर, थैलेसीमिया, एनीमिया जैसी बीमारियां है ये उनके बच्चे में भी होने का खतरा बना रहता है। बच्चे के पैदा होने से पहले ही ये डिजीज पैरेंट्स के जींस से बच्चों में चली जाती है। किसी कपल को नहीं पता होता है उनके होने वाले बच्चे को ये बीमारी हो सकती है। लेकिन जेनेटिक टेस्ट (Genetic test) के जरिए बच्चे के पैदा होने से पहले ही उसकी बीमारियों के बारें में पता किया जा सकता है।

जेनेटिक टेस्ट (Genetic test) की मदद से भविष्य में बच्चों की बीमारियों का खुलासा 

जेनेटिक टेस्ट की मदद से भविष्य में बच्चो में होने वाली बीमारियों का खुलासा हो जाता है। डाउन सिंड्रोम, पॉकिंसंस डिजीज, टाइप- 2 डायबिटीज और एनीमिया, थैलेसीमिया और कैंसर जैसी कई बीमारियां हैं जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हो जाती है। जींस में बदलाव के कारण बच्चा गंभीर बीमारी का शिकार हो जाता है। जेनेटिक टेस्ट की सहायता से यदि किसी कपल को कोई बीमारी है तो इससे पता चल जाता है कि उनके बच्चे को ये डिजीज होगी या नहीं।

दिल्ली के सफरदगंज हॉस्पिटल के डॉ दीपक सुमन ने बताया कि जेनेटिक टेस्टिंग से कैंसर की बीमारी तक का पता चल सकता है। इससे ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का आसानी से पता लगाया जा सकता है। इससे पता चल जाता है कि बच्चे को कैंसर होने का खतरा है या नहीं। यदि बच्चे को कैंसर होने का खतरा है तो जन्म के तुरंत बाद ही बच्चे का इलाज करके उसे गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है।

कैसे होता है जेनेटिक टेस्ट 

जेनेटिक टेस्ट मुंह से, ब्लड से महिलाओं के यूट्रस से लिए जाते हैं। इस टेस्ट को करवाने में 1 हजार रुपए से 10 हजार रुपए तक का खर्चा आता है। बड़े शहरों की लैब्स में इस टेस्ट को किया जाता है।

ये भी पढ़ें- WHO का दावा पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में मिला भारत में निर्मित दूषित कफ सिरप

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त