WHO का दावा पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में मिला भारत में निर्मित दूषित कफ सिरप

WHO: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दावा किया है कि मार्शल द्वीप और माइक्रोनेशिया में भारतीय कंपनी के द्वारा बनाई गई दूषित कफ सिरप बरामद हुई है। हालांकि डब्लूएचओ ने कहीं भी ये वर्णन नहीं किया है कि मार्शल आइलैंड्स या माइक्रोनेशिया में किसी भी बच्चे की इस दवाई के कारण मौत नहीं हुई है।

कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा (WHO)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के नियामक, चिकित्सीय सामान प्रशासन (TGA) की जांच में पाया गया कि भारत के द्वारा आयातित खांसी की दवाई गुइफेनेसिन  नाम की कफ सिरप में अधिक मात्रा में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा में पायी गई है। ये मनुष्य के लिए काफी घातक साबित हो सकती है।

डब्लूएचओ के इस अलर्ट पर अभी तक  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि डब्ल्यूएचओ का ईमेल मिलने के बाद हरियाणा और पंजाब सरकार से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की सिफारिश की गई थी।

पंजाब की क्यूपी फार्माकेम लिमिटेड कंपनी के द्वारा कफ सिरप का उत्पादन

डब्लूएचओ ने जानकारी दी है कि पंजाब की क्यूपी फार्माकेम लिमिटेड कंपनी के द्वारा इस कफ सिरप का उत्पादन किया जाता है। कंपनी ने दूसरे देशों में वितरण के लिए ट्रिलियम फार्मा नामक कंपनी से करार किया है, जो हरियाणा में है। इस मामले में इन दोनों कंपनियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। डब्ल्यूएचओ ने अन्य सभी सदस्य देशों से इस कफ सिरप का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि इन दोनों ही कंपनियों ने कफ सिरप की सुरक्षा और गुणवत्ता पर डब्ल्यूएचओ को किसी भी तरह की गारंटी प्रदान नहीं की है।

तीसरी बार भारत में निर्मित दवाई पर उठे सवाल 

विश्व स्तर पर तीसरी बार भारत में निर्मित दवाई कंपनी पर सवाल उठ चुके हैं। भारत में विभिन्न निर्माताओं द्वारा बनाए गए सिरप से गाम्बिया, इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान में गुर्दा खराब होने से 300 से अधिक बच्चों की मौत की बात कही गई थी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स में अध्यात्म से किया जायेगा मरीजों का इलाज

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत