इस दवा के इस्तेमाल पर नहीं टूटेंगी हड्डियां

लखनऊ। हड्डियों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने वाली दवा की खोज हुई है। यह दवा हड्डियों को बचाने के साथ ही उन्हें मजबूत भी करेगी। इस दवा की खोज केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) ने की है। दवा की तकनीक गुजरात की एक हर्बल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी को सौंपी गई है। यह दवा जल्द ही बाजार में आ जाएगी। हालांकि, अभी इस दवा के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। सीडीआरआई के मुख्य वैज्ञानिक नैवैद्य चट्टोपाध्याय के अनुसार यह दवा पूरे देश में मिलने वाले एक मौसमी पत्ते से बनी है।

यह पौधा मई महीने से अक्टूबर के दौरान उगता है। परीक्षण के दौरान इस पौधे में हड्डियों के लिए उपयोगी चार कम्पाउंड मिले थे। इनमें से एक कम्पाउंड हड्डियों के लिए काफी उपयोगी पाया गया। यह कम्पाउंड हड्डियों में पाए जाने वाले आस्टियो ब्लास्ट को मजबूत बनाता है। फिलहाल इस दवा को बाजार में आने में लगभग डेढ़-दो साल का समय लगेगा। बाजार में आने के बाद यह दवा बुजुर्गों के लिए काफी मददगार साबित होगी। बढ़ती उम्र में हड्डियों से जुड़ी बीमारी का सबसे अधिक सामना बुजुर्गों को ही करना पड़ता है। सीडीआरआई इस दवा का जानवरों पर परीक्षण कर चुकी है जो सफल रहा है। बाजार में लाने से पहले इस दवा का मनुष्यों पर भी परीक्षण किया जाएगा।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 20 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार