छापेमारी से मचा हड़कंप, दवाएं जब्त

इंदिरापुरम। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में केंद्र और राज्य औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। यहां इंदिरापुरम के प्रह्लादगढ़ी में केंद्र और राज्य औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक हकीम को दबोचा। इस हकीम पर आरोप है कि उसने देसी दवा में अंग्रेजी दवा मिलाने का काम किया है, जो कि कहीं से भी जायज नहीं है।

बताया गया है कि विभाग की सुंयक्त टीम ने हकीम की दुकान से 200 से ज्यादा शीशी जब्त की है। टीम की शिकायत पर आरोपी हकीम इकरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जिला औषधि निरीक्षक जुनाब अली ने बताया कि केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को शिकायत मिल रही थी कि प्रह्लादगढ़ी में इकरार अहमद नामक हकीम रहता है। वह गठिया की अपनी देसी दवा में अंग्रेजी दवा मिलाकर मरीजों को देता है। इस पर केंद्रीय टीम ने कुछ दिन पूर्व एक मरीज भेजकर वहां से दवा मंगवाई थी। इसके बाद उस दवा को गाजियाबाद स्थित लैब में जांच कराया गया। अधिकारी का दावा है कि जांच रिपोर्ट में देसी दवा में अंग्रेजी दवा फिनाइन ब्यूटाजोन पाई गई है। जो कि अल्सर, किडनी और लीवर क्षतिग्रस्त होने के अलावा इंटरनल ब्लीडिंग का बड़ा कारण मानी जाती है। ये देखते हुए कि हकीम द्वारा गलत काम किया जा रहा है, छापेमारी का फैसला लिया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए