इस नई दवा को मिली मंजूरी, अगले महीने से बिकेगी

नई दिल्ली। अल्जाइमर की एक दवा को चीन ने आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। यह दवा अब अगले महीने से रोगियों के लिए उपलब्ध होगी। चीन के राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन ने ‘जीवी-971’ नामक दवा को बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी। दवा को विकसित करने वाली संस्थाओं में से एक ‘शंघाई ग्रीन वैली फार्मास्युटिकल’ के अनुसार, मरीज 29 दिसंबर से चीन में दवा खरीद सकेंगे और बाजार की मांग को पूरा करने के लिए अधिक उत्पादों को धीरे-धीरे बाजार में उतारा जाएगा। कहा गया कि यह दवा दुनिया भर में दवा कंपनियों द्वारा विकसित 320 से अधिक दवाओं में से अल्जाइमर की एकमात्र दवा है, जो क्लिनिकल परीक्षणों में सफल रही है। पिछले दो दशक में दुनियाभर में इससे जुड़े अनुसंधान पर अरबों डॉलर खर्च हुए हैं। यह दवा बीमारी के हल्के से मध्यम स्तर का इलाज कर सकती है और स्थिति में सुधार कर सकती है। चीन में अल्जाइमर से ग्रस्त करीब एक करोड़ लोग हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक है। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के ‘शंघाई इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरिया मेडिका’ जिसने 22 साल के शोध के बाद संयुक्त रूप से चीन की ग्रीन वैली और ओशन यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना के साथ जीवी-971 को विकसित किया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए