उम्मीद, 2022 में फार्मा सेक्टर में बनी रहेगी वृद्धि की रफ्तार

नई दिल्ली : कोरोना के चुनौतीपूर्ण दौर में भारत के फार्मा सेक्टर ने टीके की वैश्विक जरूरतों में से 60 फीसदी की आपूर्ति पूरी की. इससे भारतीय दवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े उद्योग ने दुनिया उसकी ताकत को दिखाया है.

अब यह उद्योग बीते दो वर्ष के अनुभव के आधार पर सरकार के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने और 2022 में भी रफ्तार को कायम रखने के लिए प्रयासरत है.

दवा क्षेत्र का प्रदर्शन 2022 में अच्छा रहने की उम्मीद है. यह अगले दो वर्ष में 11 फीसदी की दर के साथ बढ़ सकता है तथा बाजार का आकार 60 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है.

भारत की दवा कंपनियों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ फार्मास्युटिकल प्रोड्यूसर्स ऑफ इंडिया (ओपीपीआई) के महानिदेशक के जी अनंतकृष्णन ने कहा, वैश्विक महामारी के दौरान जो फायदा हुआ है, उसे बनाए रखना उद्योग के लिए आवश्यक है.

उन्होंने कहा, उद्योग की नियामक आवश्यकताओं को वैश्विक मानकों के अनुरुप बनाना 2022 और उसके बाद भी वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण चरण होगा.

सन फार्मा में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत में कारोबार) कीर्ति गानोरकर ने घरेलू दवा कंपनियों के लिए परेशानियों का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि मुद्रा में उतार-चढ़ाव, ब्याज दर संबंधी अनिश्चितता, कच्चे माल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि और परिवहन लागत कुछ प्रमुख चुनौतियां रही हैं.

दुनिया ने भारतीय स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की संभावनाओं को पहचाना है और 2022 में यहां अधिक निवेश आएगा जिससे रोजगार बढ़ेगा और कारोबार में वृद्धि भी होगी.

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए