एंटासिड दवा की बिक्री के लिए नया नियम लागू

नई दिल्ली। एसिडिटी से बचने के लिए हमारे देश में बड़ी मात्रा में एंटासिड का सेवन किया जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एंटासिड की बिक्री से जुड़ा नया नियम लागू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य रोगियों की सुरक्षा को बढ़ावा देना है। नए नियम के तहत एंटासिड के रैपर पर यह वॉर्निंग देना जरूरी होगा कि इसका उपयोग किडनी के लिए अत्यधिक हानिकारक हो सकता है।
भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने एक निर्देश जारी किया गया है, जिसमें सभी राज्य नियामक अधिकारियों और प्रोटॉन पंप इनहेबिटर्स (पीपीआई) के प्रत्यक्ष निर्माताओं से पूछा गया कि एंटासिड बाजार का एक बड़ा हिस्सा है और काफी बड़ी मात्रा में लोग इस दवाई का सेवन करते हैं। लेकिन इस दवाई का एक प्रतिकूल प्रभाव गुर्दे के लिए बहुत अधिक घातक हो सकता है, इससे जुड़ी चेतावनी इस दवाई की पैकेजिंग में दी जानी चाहिए। जो इस दवाई का एडवर्स ड्रग रिऐक्शन है। इसके साथ ही जिन दवाइयों में पैंटोप्राजोल, ओमेप्राजोल, लांसोप्राजोल, एसोमप्राजोल और उनके संयोजन शामिल हैं, उनकी पैकेजिंग के अंदर भी इस तरह की चेतावनी दी जाएगी। इसके लिए दवाई की पैकेजिंग में इस बारे में वॉर्निंग लिखा एक पेपर इंसर्ट किया जाएगा या प्रिस्क्रिप्शन ड्रग लेबल पर इस बारे में जानकारी को प्रमुखता से दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इस पर दवाई के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी जाती है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश