स्वास्थ्य विभाग के नोटिस पर फार्मा कंपनियों में हडक़ंप

भिंड (मप्र)। स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब और महाराष्ट्र की फार्मा कंपनियों को नोटिस भेजकर पूछा है कि औद्योगिक क्षेत्र घिरोंगी मालनपुर में मेडहिल फाम्र्यूलेशन से बड़ी मात्रा में पकड़े गए फूड सप्लीमेंट्स किसके कहने पर और कितनी मात्रा में तैयार किए जा रहे थे। साथ ही उनके द्वारा मेडहिल फाम्र्यूलेशन को कितना माल बनाने का किस आधार पर ऑर्डर दिया है। इससे फार्मा कंपनियों में हडक़ंप मचा है।
बता दें कि डिप्टी कलेक्टर ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मेडहिल फाम्र्यूलेशन कंपनी में छापा मारकर करीब आठ लाख रुपए कीमत के फूड सप्लीमेंट जब्त किए। साथ ही इनके छह सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने बताया कि पकड़े फूड सप्लीमेंट पर मेन्यूफेक्चरर वाय में जिन कंपनियों के नाम दिए गए हैं, उन कंपनियों को पत्र भेजकर यह जानकारी मांगी गई है कि उन्होंने इस कंपनी को कोई ऑर्डर दिया था अथवा नहीं। यदि दिया गया था तो वह किस आधार और कितनी मात्रा में। बता दें कि मेडहिल फाम्र्यूलेशन पर पिछले 16 दिनों में यह दूसरी बार छापा डाला गया है। इससे पहले 18 अक्टूबर को राज्य स्तरीय ड्रग कंट्रोल की टीम ने इस कंपनी के यहां छापामार कार्रवाई कर विटामिन डी-3 की 1600 बोतल जब्त की थी। कंपनी के ड्रग का लाइसेंस भी नहीं था। ऐसे में ड्रग इंस्पेक्टर अजय ठाकुर ने पकड़े गए विटामिन डी-3 के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। इसके बाद टीम ने इस कंपनी में दबिश देकर बड़ी मात्रा में फूड सप्लीमेंट पकड़े हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई