एक्सपायरी दवा को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण किया

अल्मोड़ा। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बुधवार को मेडिकल स्टोरों के साथ ही सामान्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। चैकिंग के दौरान दो प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। दुकान में होने वाली एक्सपायरी सामग्री को एक बाक्स रखने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ‌जिला विधिक सेवा प्राधिकरण( डीएलएसए) के सचिव रवि शंकर मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की। मिश्रा ने एक्सपायरी सामान विशेष तौर पर दवाओं पर नजर रखने को कहा था। ग्रामीण क्षेत्र में इसकी अधिक संभावना को देखते हुए औचक निरीक्षण के निर्देश दिए थे। इधर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बाड़ेछीना और पनुवानौला के दुकानों में कुछ एक्सपायरी खाद्य पदार्थ प्राप्त हुए। इस पर संबंधित दोनों विक्रेताओं को एफएसएस एक्ट 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भी प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी बॉक्स आवश्यक तौर पर रखने को भी कहा।

  • Related Posts

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 5 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 4 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 6 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 6 views
    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 7 views
    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 27, 2026
    • 18 views
    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार