सीएमओ पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री ने डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ को हटा

फिरोजाबाद। बदलते मौसम के साथ बुखार-डेंगू लगातार अपना कहर बरपा रहें है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा है जिसकी गाज सीएमओ पर गिरी है। फिरोजाबाद में वायरल बुखार और डेंगू का कहर जारी है, अब तक करीब 60 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें करीब 45 बच्चे भी शामिल हैं। फिरोजाबाद में बढ़ रहे इस खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएमओ को हटा दिया है। शासन ने बुधवार को फिरोजाबाद की सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ को हटा कर उन्हें अलीगढ़ के जिला अस्पताल भेज दिया है।

उनके स्थान पर हापुड़ के एसीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी को फिरोजाबाद का नया सीएमओ बनाया गया है। बता दें कि मानव संसाधनों को बढ़ाने के उद्देश्य से जूनियर रेंजीडेंट की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद के सीएमएस डॉ. आलोक कुमार को भी सौ शैया अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने मंगलवार को सौ शैया अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखा। इधर, जलेसर रोड स्थित कैंपस के सभी क्लर्क, चिकित्सकों को भी सौ शैया अस्पताल में तैनात कर दिया है।

शिविर लगाकर दवाइयां वितरित की जा रही हैं। बताना लाजमी है कि सौ शैय्या अस्पताल में 185 बच्चे भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देख संसाधन जुटाना शुरू कर दिए हैं। कानपुर और आगरा से मेडिकल कॉलेज में बाल रोग चिकित्सक बुलाए गए हैं। ताकि बच्चों को उचित उपचार दिया जा सके। मेडिकल कॉलेज का सौ शैय्या वार्ड लगभग फुल है। मरीजों की भीड़ अधिक होने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।

पिछले दस दिनों में अबतक 60 मरीजों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची है। डेंगू और वायरल बुखार जनपद में मासूम बच्चों पर कहर बरपा रहा है। अब तक जिले में मौत का आंकड़ा 60 पर पहुंच गया है। इनमें से करीब 45 बच्चे भी शामिल हैं। देहात क्षेत्रों में वायरल बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। देहात में कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 11 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 9 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 9 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 9 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 17 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक