मध्यप्रदेश में डॉक्टरों की स्ट्राइक जारी

Doctors Strike: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डॉक्टरों ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए हड़ताल (Doctors Strike) शुरु कर दी है। आज पूरे मध्यप्रदेश में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक स्वास्थ्य कर्मी अपने काम बंद रखेंगे। इसके बाद भी यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वो 3 मई को अनिश्चित हड़ताल पर जायेंगे। डिवीजनल कमिश्नर माल सिंह ने जीएमसी में बैठक ली। इसके बाद शहर के तीन प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के डीन को पत्र लिखे गए हैं।

सरकारी अस्पतालों में हड़ताल को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल में मरीजों को शिफ्ट (Doctors Strike) 

हड़ताल को देखते हुए भुवनेश्वर के तीन प्राइवेट मेडिकल के डीन को पत्र भेजे गए हैं।  यदि हड़ताल हुई और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए आपके यहां शिफ्ट करना पड़ा तो क्या व्यवस्था है, ऐसा पहली बार है जब सरकारी अस्पतालों में हड़ताल की आशंका को देखते हुए निजी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों की शिफ्टिंग की तैयारी हो रही है। वही हड़ताल पर जाने की पूरी तैयारी कर चुके शासकीय चिकित्सक महासंघ का कहना है कि 3200 संविदा चिकित्सकों के साथ ही आईएमए, यूडीएफ के साथ ही प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन ने भी हमें समर्थन दिया है। आंदोलन की शुरुआत में सोमवार को प्रदेश में सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अस्पताल, जिला अस्पताल समेत सीएचसी और पीएचसी के साथ ही सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में डॉक्टरों ने काली पट्‌टी बांधी।

हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांगे 

मध्य प्रदेश के सभी सरकारी डॉक्टरों सभी संवर्गों के लिए DACP योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर 17 फरवरी 2023 को अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ, मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। जो उच्च अधिकारियों द्वारा समिति के सर्वसम्मति उपरांत प्रस्तुत प्रतिवेदन के निर्णय को परिवर्तित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सक महासंघ के 10,000 चिकित्सक साथी प्रतिवेदन के निर्णय को परिवर्तित किए जाने के प्रयास से आक्रोशित हैं। उस निर्णय को लागू न करके समस्त 10,000 शासकीय चिकित्सकों के साथ वादाखिलाफी की जा रही है। ऐसे में प्रदेश के सभी 10 हजार चिकित्सक मजबूरन तीन मई से अनिश्चितकालीन चिकित्सकीय कार्य बंद करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- गैरहाजिरी के कारण दो डॉक्टरों को बर्खास्त किया

 

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 17 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन