एक्सपायर होने से पहले ही नाले में फेंक डाले लाखों के इंजेक्शन

हमीरपुर (यूपी)। जिले में स्वास्थ्य विभाग की भारी लापरवाही सामने आई है। बगैर एक्सपायरी डेट के लाखों के वैक्सीन इंजेक्शन नाले में फेंके गए मिले हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सरकारी दवाओं को एक गड्ढे में दबाकर खत्म करने का आरोप लगाकर जिला प्रशासन को सूचना दी है। वहीं सूचना के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जिसमें उन्होंने पाया कि 500 से लेकर 4800 रुपए तक की बगैर एक्सपायरी डेट के वैक्सीन इंजेक्शन बरामद किये हैं। मामला हमीरपुर जिले के राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहाँ के पास बने एक नाले में लाखों के वैक्सीन इंजेक्शन मिलने से हडक़ंप मच गया। दरअसल, यह सभी दवाइयां बगैर एक्सपायरी के ही स्वास्थ्य विभाग ने फेंक दी। स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी, तब मौके में एसडीएम व नायब तहसीलदार ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही नायब तहसीलदार ने हजारों की संख्या में कीमती और महंगे इंजेक्शन बरामद किए जिनमें से 104 इंजेक्शन और दवाइयां सैंपल के रूप में सीज कर दी गई हैं। नायब तहसीलदार और एसडीएम राठ सुरेश कुमार का कहना है कि इसकी सूचना आला अधिकारियों को दे दी गई है। बाहर से जांच टीम राठ में आएगी और जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गरीबों को मिलने वाली दवाओं को फेंककर स्वास्थ्य विभाग अपने कमीशन के चलते बाहर की दवाइयां लिखकर लोगों के साथ खिलवाड़ करने में लंबे समय से लगा है। ताजा मामले में स्वास्थ्य कर्मी दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां लिखकर लाखों की कमाई का कैसे गोरखधंधा चला रहे हैं, यह साफ हो गया है। फिलहाल अब जिला प्रशासन ने जांच शुरू करते हुए कार्यवाही की बात कही है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 3 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़