दवा व्यापारियों ने दी आंदोलन की धमकी

शेखपुरा। जिला दवा विक्रेता संघ ने फार्मासिस्टों की समस्या को लेकर सड़क पर उतरने की धमकी दी है। इस संबंध में जिला सचिव राजनीति शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिहार कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने फार्मासिस्ट समस्या पर आंदोलन करने पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जून से 4 जुलाई तक सभी दवा विक्रेता काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने कोई सार्थक पहल नहीं की तो छह जुलाई को एक दिन सभी थोक एवं खुदरा दवा विक्रेता अपनी-अपनी दुकानें बन्द रखेंगे। राजनीति शर्मा ने बताया कि अनिश्चितकालीन बंद को लेकर 15 से 31 जुलाई तक दवा विक्रेता कंपनी से दवा कि खरीदारी नहीं करेंगे और 1अगस्त से सभी दवा विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बता दें कि ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट 1956 के अनुसार दवा विक्रेता को अपनी दुकान पर फार्मासिस्ट को रखना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर दवा दुकान का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। उस समय दवा को मिक्स कर मरीजों को दिया जाता था, जिसके कारण फार्मासिस्ट आवश्यक था। वर्तमान में दवा ब्रांडेड आने लगी है। इसमें प्रशिक्षित व्यक्ति के अलावा जानकार भी दवा की बिक्री कर सकते हैं। इसी को लेकर वर्षों से आंदोलन चलाया जा रहा है। बैठक में ज्योतिष कुमार, अभय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, विपीन कुमार, प्रमोद कुमार, भगवान दास गुप्ता, मंटू प्रसाद, उमेश राउत सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 16 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 22 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़