एक मकान पर छापेमारी, भारी मात्रा में नकली दवा और सेनिटाइजर बरामद

लालगंज। लालगंज-हाजीपुर मुख्य सड़क में नामीडीह गांव के एक मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली दवा और सेनिटाइजर बरामद की है। लालगंज थाने की पुलिस को ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी के अधिकारी अंजनी कुमार ने सूचित किया था था कि इंडिया का नामी सेवलोन और डिटोल कंपनी के नाम पर नकली हेंडवास, सेनेटाइजर और स्प्रे तैयार कर स्थानीय बाजार से लेकर दूसरे जिलों में भी सप्लाई किया जा रहा है।

सूचना पर थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ नामीडीह स्थित अवधेश कुमार सिह के मकान में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये के नकली मेडिकल प्रोडक्ट बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि नकली प्रोडक्ट का कारोबार राजू कुमार नामक व्यक्ति कर रहा था। वह हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के मड़ई मोहल्ले का रहने वाला बताया गया है। इस दौरान यहां से कई नकली जींवन रक्षक दवा भी जब्त किए गए हैं।

बताते हैं कि छापेमारी में जींवन रक्षक दवा बनाने वाली कंपनी लेवेरा सोल्यूशन, टॉक्सिमो, पैंटोसिड-20, डायक्लोमाल आदि अनेक नकली दवा भी भारी मात्रा में जब्त किए गए हैं। मालूम हो कि लालगंज क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के अंदर यह दूसरी बड़ी छापेमारी है, जिसमें भारी मात्रा में नकली मेडिकल सामग्री बरामद की गई है।

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 16 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए