एक ही चाकू से डॉक्टर ने कई मरीजों की सर्जरी, इंफेक्शन से हुई मौत

America: बहुत सारे लोग ऐसा होते हैं जिन्हें हर चीजों में डिस्काउंट पसंद होता है। पैसा बचाना अच्छी बात है लेकिन अपने इलाज में कंजूसी करना जानलेवा भी साबित  हो सकता है। इलाज के दौरान पैसा बचाने के इसी चक्कर में अमेरिका (America) के दो शख्स की मौत हो गई। दोनों ने ही ऐसे डॉक्टर से सर्जरी करवाई थी जो अपने प्रोसीजर में अच्छा-खासा डिस्काउंट देता था। सर्जरी के बाद दोनों की ब्रेन इंफेक्शन से मौत हो गई।

लिपोसक्शन सर्जरी के दौरान दो युवकों की मौत (America) 

ये पूरा मामला अमेरिका के टेक्सास का है। मोटापे से परेशान दोनों युवकों ने अपनी लिपोसक्शन सर्जरी करने का फैसला लिया। लिपोसक्शन सर्जरी में डॉक्टर शरीर में जमा चर्बी को निकाल देता है। सर्जरी करना अच्छी बात है लेकिन इस दोनों युवकों ने ही पैसा बचाने के चक्कर में ऐसे डॉक्टर की तलाश की जो अन्य डॉक्टरों की तुलना में कम पैसा लेता है। बिना कुछ सोचे-समझे इन युवकों ने डिस्काउंट देने वाले इस डॉक्टर से अपनी सर्जरी कराने का फैसला लिया। तय वक्त के हिसाब से युवकों की सर्जरी भी हो गई लेकिन सर्जरी के कुछ दिनों बाद उन दोनों को फंगल मेनिन्जाइटिस होने के कारण उनकी मौत हो गई।

एक ही सूई से मरीजों को देते थे इंजेक्शन

दो मरीजों की मौत के बाद ये सर्जन शक के घेरे में आ गया। जांच में सामने आया कि लिपोसक्शन सर्जरी करने वाला ये डॉक्टर मरीजों को आकर्षित करने के लिए बाकियों की तुलना में काफी ज्यादा डिस्काउंट देता था, लेकिन सर्जरी को सस्ते में करने के लिए कई सारी गंभीर लापरवाही बरता करता था। एक ही सुई से कई मरीजों को इंजेक्शन देता था। इसमें सुन्न करने वाली सुई भी शामिल है। इन दोनों युवकों के सर्जरी के दौरान भी डॉक्टरों ने बिना साफ-सफाई के सर्जरी की थी।  जिसके कारण इन्हें फंगल मेनिन्जाइटिस हो गया और उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-भारत-नेपाल की सीमा जोगबानी में नशीली दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार

Related Posts

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

रायबरेली (यूपी)। मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। दवाओं की गुणवत्ता को लेकर औषधि प्रशासन ने सख्ती बढ़ा…

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अमेरिका और यूरोप के दवा नियामकों ने छह दवा फैक्टरियों में गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर की हैं। वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त