भारत-नेपाल की सीमा जोगबानी में नशीली दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार

Jogbani: भारत और नेपाल सीमा से जुड़े अररिया जिले के जोगबानी (Jogbani) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए नशीली दवाओं के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने  हाजी मुहल्ला से नशीली दवाओं की बड़ी मात्रा से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भारी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां जब्त (Jogbani)

पुलिस ने गिरफ्तार किए तस्करों के पास से 2136 पीस स्पास्मोप्रोक्सीवान टेबलेट, डायलेक्सडीसी कोडीन युक्त कफ सिरप 113 बोतल, लुपिजेसिक सुई 492 पीस, फेनेरगन सुई 487 पीस, डाईजेपाम सुई 489 पीस,बिना लेवल वाली सुई 90 पीस, एभिल सुई 491 पीस नशीली दवा बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वैशाली जिला के मो सदरूजमा, छपरा के मो अली असरफ और जोगबनी के शिवपूजन मंडल के रूप में हुई है।

नशीली दवाओं की खेप नेपाल भेजते थे 

बताया जा रहा है कि ये आरोपी नशीली दवाओं की खेप नेपाल में भेजते थे। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नशे के अवैध व्यापार में लिप्त लोगों के बारे में पूछताछ भी की। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष भगत लाल मंडल के नेतृत्व में की गई।

ये भी पढ़ें- अमरोहा में नशीली दवाइयों और इंजेक्शन के साथ 5 युवक गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि हाजी मुहल्ला स्थित एक घर मे छापामारी कर नशीली दवाओं तथा इसके सप्लायरो का धर दबोचा है। इधर जोगबनी पुलिस की नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ सख्ती भरी कार्रवाई से जोगबनी के विभिन्न कारोबारियों मे हड़कंप मच गया है। इस संबंध संबंध थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया है। बरामद नशीली दवाओं का कागजी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायायिक हिरासत भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- जींद में भारी मात्रा में नशीली टैबलेट के साथ शख्स गिरफ्तार

 

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए