एड्स टेस्टिंग मशीन से होगी कोरोना वायरस की जांच  

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की जांच संख्या बढ़ाने के लिए अब एचआईवी जांच में इस्तेमाल की जाने वाली एबाट्स मशीन का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में एबॉट्स मशीन से किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय और मेरठ मेडिकल कालेज में 300-300 सैंपल की जांच होगी। इन 600 नमूनों की जांच के लिए पांच हजार किट्स खरीदने के आदेश दे दिए गए हैं। एक किट्स की कीमत करीब 1600 रुपये आंकी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 80 लाख रुपये कोविड केयर फंड से मांगे हैं। चूंकि, किट्स भी जर्मन एबॉट्स कंपनी के पास है। इसलिए किट्स उसी कंपनी से मंगवाई गईं हैं। ऐसे ही एबॉट्स मशीन बीएचयू वाराणसी के पास भी है। केजीएमयू लखनऊ और मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के मरीजों की जांच शुरू होने के बाद बीएचयू वाराणसी में दूसरे चरण से इस मशीन से जांच शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीज़ों के नमूनों की टेस्टिंग बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग को अपने मेडिकल कॉलेजों के लिए अत्याधुनिक कोबास-68 मशीन की भी ज़रूरत है। इस मशीन के आने के बाद मेडिकल कॉलेजों में टेस्टिंग की क्षमता दोगुनी हो जाएगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 28 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी