एनओसी पर बाहर से खरीद रहे दवा

जयपुर। राजधानी के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी बताकर मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा है। वहीं, पेंशनर्स को 70-80 फीसदी दवाओं के लिए एनओसी देकर अस्पताल के बाहर निजी दवा केन्द्रों पर भेज दिया जाता है। इस तरह के मामले एसएमएस (सवाई मानसिंह अस्पताल) के उपभोक्ता भंडार पर ज्यादा सामने आए हैं। पेंशनर्स स्टोर पर दवाएं पूरी नहीं मिलने के कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। खासतौर पर उन पेंशनर्स को जो हर महीने दवा लेने के लिए प्रदेशभर से यहां आते हैं।

एसएमएस उपभोक्ता भंडार पर जयपुर के बाहर से आए एक पेंशनर ने बताया कि वे पांच दिन पहले यहां दवा लेने आए थे। उन्हें 70 फीसदी दवाओं की अनुपलब्धता बता कुछ दिन बाद आने को कहा गया। उन्होंने एनओसी लेकर बाहर से पांच दिन की दवाएं ले ली। लेकिन आज तक भी उन्हें सभी दवाएं उपलब्ध नहीं हो रही है। उपभोक्ता भंडार पर दवाओं की इस अवांछित किल्लत से एसएमएस के आसपास के निजी मेडिकल स्टोर्स की पौ-बारह हो गई है। उपभोक्ता भंडार से एनओसी लेकर पेंशनर निजी दुकान पर जा रहे हैं और वहां पैसे देकर दवाएं खरीद रहे हैं। फिर पेंशनर्स इसे सरकार के पास पुर्नभरण के लिए भेज रहे हैं। इससे पेंशनर्स को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, कॉनफेड के अधिकारियों ने दवा की किल्लत होने से साफ इनकार करते हुए कहा कि दवाओं के भौतिक सत्यापन की वजह से दवा के लिए मना किया जा रहा होगा। इस मामले की पूरे जानकारी करवाएंगे।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 6 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 17 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए