प्रतिबंधित सिरप के साथ दो दवा व्यापारी गिरफ्तार

विकासनगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार दो दवा व्यापारियों को प्रतिबंधित सिरप की 140 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार सहसपुर पुलिस ढाकी पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक कार को चेक किया तो उसमें प्रतिबंधित सिरप की 140 बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने जब प्रतिबंधित दवा के बारे में पूछा तो दोनों ने अपना मेडिकल स्टोर होने की बात कही, लेकिन प्रतिबंधित सिरप ले जाने के बारे में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। आरोपियों की पहचान वसीम अहमद ग्राम सभावाला व सैफअली निवासी बेरागीवाला सहसपुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपी वसीम का जमनपुर में शान मेडिकल स्टोर व सैफअली का कुल्हाल में रहमान मेडिकल स्टोर है। दोनों आपस में दोस्त हैं।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वर्तमान में अपने मेडिकल स्टोर पर अन्य दवाई की ज्यादा बिक्री न होने के चलते ज्यादा पैसों के लालच में प्रतिबंधित दवाई की ज्यादा मांग होने के चलते बेचना शुरू किया। उन्होंने पिछले छह माह से मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित सिरप अपने सोर्स से मंगाकर अवैध रूप से बेचने की बात स्वीकारी। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। आरोपियों  ने पूछताछ में अन्य मेडिकल स्टोर पर भी प्रतिबंधित दवाई बेचने की बात बताई है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया