नर्स के आवास पर छापा, एक पेटी दवा बरामद 

धामपुर (बिजनौर)। पीएचसी पर पोस्टमार्टम सेंटर में तैनात एक स्टाफ नर्स के सरकारी आवास पर एसडीएम ने छापा मारकर विभिन्न प्रकार की दवाइयों से भरी एक पेटी बरामद की। छापामार कार्रवाई से पीएचसी के कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। एसडीएम ने दवाइयों को कब्जे में लेते हुए इस बारे में ड्रग इंस्पेक्टर को अवगत करा दिया गया है। नगर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पीपीसी (पोस्टमार्टम सेंटर) पर एक स्टाफ नर्स पिछले काफी समय से तैनात है। वह पीएचसी परिसर में ही स्थित सरकारी आवास में रहती है। आरोप है कि इसकी शिकायत किसी ने जिलाधिकारी से की थी कि वह घर में अस्पताल चलाती है। साथ ही सरकारी दवाइयों को प्राइवेट तरीके से मरीजों को देकर उनसे पैसे वसूलती है। इस पर जिलाधिकारी के आदेश से एसडीएम ने स्टाफ नर्स के सरकारी आवास पर छापा मारा। इस दौरान विभिन्न प्रकार की एक पेटी दवाई बरामद की गई। एसडीएम ने दवाइयों को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डा. पीके गुप्ता, डा. मनीष कुमार आदि शामिल रहे। एसडीएम वीरेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाकर दवाइयों की जांच कराई जाएगी। यदि यह दवाई घर में रखने वाली हैं तो ठीक हैं, नहीं तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोप है कि पहले भी यह स्टाफ नर्स चर्चाओं में रही है। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दवाई काफी कम मात्रा में मिली हैं। सभी घरेलू उपयोग में आने वाली दवाई है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 13 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़