एलर्जी से पीड़ित बच्चों को दिया जाने वाला सिरप जांच में फेल

लखनऊ। दवा कंपनियां मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रही हैं। अब एलर्जी से पीड़ित बच्चों के इलाज में अहम सिरप जांच में फेल हो गया है। बतादे कि बड़ी तादाद में सिरप खप गया, तब रिपोर्ट आई। जिसको लेकर स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। दरअसल उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन ने सभी अस्पतालों को पत्र जारी कर दवाएं वापस मंगाई हैं। सरकारी अस्पतालों में उप्र मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन दवा की आपूर्ति कर रहा है। गौरतलब है कि हरिद्वार की कंपनी मेसर्स फार्मुलेशन प्राइवेट लिमिटेड को चार अक्तूबर 2019 को कॉरपोरेशन ने बच्चों में एंटीएलर्जिक सिरप लिवोसिट्रीजन 2.5 एमजी, पांच एमजी और 60 एमजी की आपूर्ति का आर्डर दिया। गौरतलब है कि बच्चों में एलर्जी की परेशानी बहुत सामान्य है। 70 से 80 फीसदी बच्चों को डॉक्टर लिवोसिट्रीजन सिरप देने की सलाह देते हैं। आठ से 10 माह के दौरान हजारों बच्चों को सिरप बांट दिया गया। अधिकारियों ने सिरप पीने के बाद तबीयत खराब होने की शिकायत न आने की बात कही है। बतादे कि 28 अक्तूबर 2020 को कॉरपोरेशन ने प्रदेश के सभी सीएमओ, सीएमएस और वेयर हाउस को पत्र लिखकर दवा आपूर्ति पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही दवा को स्टोर में अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। कॉरपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी ने दवा वापस लेने की हामी भरी है। वापस आने वाली दवा की मात्रा को डीवीडीएम पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने एलवीएन-1902 बैच के सिरप की आपूर्ति की। इसके निर्माण की तारीख अक्तूबर 2019 और एक्सपायरी सितंबर 2021 थी। गुणवत्ता परखने के लिए नमूने लिए गए। जांच में दवा फेल हो गई।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त