एस्मा कानून के बावजूद हरियाणा में हड़ताल पर गए डॉक्टर

रोहतक: प्रदेश भर के सरकारी डाक्टर 11 सितंबर को हड़ताल पर रहे। डाक्टरों की प्रमुख मांग है कि उन्हें केंद्र के समान भत्ते दिए जाएं और 40 प्रतिशत नॉन प्रेक्टिसिंग अलाउंस मिले। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) के बैनर तले डाक्टरों ने सुबह 8 से 10 बजे तक सांकेतिक हड़ताल कर विरोध जताया।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह परमार ने कहा कि डाक्टर्स अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। कई बार सरकार के साथ वार्ता हो चुकी है लेकिन सरकारी रवैया ढूलमूल रहता है। एसोसिएशन की 20 अगस्त को हुई आमसभा की बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया गया था। डाक्टरों की पदोन्नति में देरी और स्पेशलिस्ट डाक्टासें की भर्ती की मांग हड़ताल के दौरान खूब गूंजी। डाक्टरों का कहना है कि ये वे मांग हैं जो सरकार के सामने कई बार रख चुके हैं लेकिन हर बार अनसुना कर दिया जाता है।

डाक्टरों के तेवर देखते हुए सरकार ने एक दिन पहले ही हरियाणा आवश्यक सेवाएं रखरखाव अधिनियम, 1974 की धारा 4-ए की उपधारा-1 के अंतर्गत किसी भी हड़ताल को आगामी 6 माह के लिए रोक लगा दी थी। बावजूद इसके डॉक्टरों ने काम के बढ़ते बोझ के खिलाफ हड़ताल करने का निर्णय नहीं टाला। डॉक्टर परमार के मुताबिक, 1000 लोगोंं पर एक डॉक्टर का औसत होना चाहिए जबकि हरियाणा में करीब 10 हजार लोगों पर एक डॉक्टर है। इससे डॉक्टरों की निजी जिदंगी भी प्रभावित हो रही है। वे मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो रहे हैं। जब डॉक्टर ही रोगी हो जाएगा तो मरीजों का इलाज क्या करेगा।

उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए लड़ाई का अधिकार इस देश के संविधान ने दिया है। डॉक्टरों ने शांतिपूर्वक ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया है। सरकार ने दमनकारी नीतियों का प्रयोग कर डॉक्टरों की आवाज दबाने की कोशिश की तो आंदोलन तीव्र होगा। डॉक्टरों की इस दो घंटे की हड़ताल से ही अस्पतालों में चिकित्सा व्यवसथा गड़बड़ा गई। मरीज मारे-मारे फिरते नजर आए। ओपीडियों में एकाएक भीड़ बढ़ गई। जिससे स्वासथ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए। डॉक्टर और सरकार के इस टकराव को लेकर मरीजों में बेहद गुस्सा देखा गया।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 7 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 5 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट