ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मरीजाें से वसूल रहे 5 गुनी राशि,जांच में अधिक राशि लेने की पुष्टि

मुजफ्फरपुर। निजी अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों से ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए सरकार द्वारा निर्धारित से 5 गुनी व कहीं-कहीं उससे भी अधिक राशि वसूली जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर ने जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें सरकार के निर्धारित मूल्य 17 रुपए 49 पैसे प्रति क्यूबिक मीटर के बदले अधिक रकम वसूले जाने की पुष्टि हुई है। सभी चिह्नित संचालकों से शो कॉज मांगा गया है। कुछ अस्पताल संचालकों का कहना है कि वे महंगे दाम पर सिलेंडर खरीदते हैं। अधिक पैसे लेना मजबूरी है। लिखित जवाब मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसकी शिकायत एक मरीज ने स्टेट ड्रग कंट्रोलर से की ताे जांच शुरू हुई। मुजफ्फरपुर के सहायक ड्रग कंट्रोलर ने जब जांच कराई ताे 3 बड़े अस्पतालों समेत 7 संस्थान चिह्नित किए गए जहां सरकार द्वारा निर्धारित राशि से 5 गुनी राशि वसूली का मामला सामने आया। इन संस्थानाें से शाे काॅज करते हुए सहायक ड्रग कंट्रोलर ने इसकी रिपाेर्ट स्टेट ड्रग कंट्रोलर को भेज दी। इन सब पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। बता दें कि जूरन छपरा स्थित एक बड़े अस्पताल में भर्ती मरीज ने स्टेट ड्रग कंट्रोल से शिकायत की थी कि उनसे ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए सरकार द्वारा निर्धारित राशि से काफी अधिक ली जा रही है। स्टेट ड्रग कंट्रोलर रविंद्र सिंह ने मुजफ्फरपुर के सहायक ड्रग कंट्रोलर शिवानी को जांच कराने का निर्देश दिया। उन्हाेंने जिले के सभी ड्रग इंस्पेक्टराें से जांच कराई ताे आराेप सही निकला।

 

 

Related Posts

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

कैमूर (यूपी)। दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त की गई हैं। मोहनिया में औषधि विभाग की टीम ने दिव्यांश फार्मा पर छापा मारा। मौके से बिना बिल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी