ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ कैमिस्टों ने कसी कमर

पटियाला। पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन (पीसीए) प्रदेश में बिक रही ऑनलाइन मेडिसन के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करेंगे। एसोसिएशन ने हाल ही में स्टेट ड्रग कंट्रोलर डॉक्टर प्रदीप कुमार मट्टू से मिलकर कहा है कि वह भी इस धंधे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। प्रधान सुरेंद्र गोयल ने बताया कि इस संबंध में पीसीए की बैठक हुई। बैठक में जिले के सैकड़ों केमिस्टों ने हिस्सा लिया। सुरिंदर ने कहा कि ऑनलाइन बिक रही मेडिसन के कारण प्रदेश के कैमिस्टों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है, इसलिए एसोसिएशन जिला स्तर पर बैठक कर उनके साथ जुड़े केमिस्टों को यह जानकारी दे रही है कि वे अपने स्तर पर ऑनलाइन मेडिसन खरीदने और बेचने के खिलाफ सिविल सर्जन तक पहुंच करके अपना विरोध जताएं। नरिदर पाल लाली एक या दो दिन में सिविल सर्जन पटियाला डॉक्टर हरीश मल्होत्रा व ड्रग कंट्रोलर को एक मांगपत्र सौंपेंगे। वे ऑनलाइन मेडिसिन बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। नरिदर व सुरिदर ने बताया कि द कंट्रोलर ऑफ इंडिया डॉक्टर टीवी सोमानी ने प्रदेश के अलावा देश के सभी प्रदेशों में भी ड्रग कंट्रोलर को पत्र जारी कर कहा है कि वे ऑनलाइन मेडिसन बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। सरकारी जन औषधि केंद्रों पर बिक रही कम रेट की दवाई के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई। एसोसिएशन ने नेशनल प्राइसिग फार्मास्यूटिकल अथॉरिटी से कहा है कि वह अपने स्तर पर ही दवाइयों के दाम फिक्स कर दें ताकि केमिस्ट दवाइयों के निर्धारित दामों पर उनको भेज सकें।
नरिदर पाल लाली ने बताया कि एक्सपायरी और ब्रेकेज सामग्री को वापस करने में केमिस्टों को काफी आती थी जिसके हल के लिए एसोसिएशन ने 140 कंपनियों के साथ सीधी बात कर यह मसला हल किया है कि किसी भी केमिस्ट को एक्सपायरी दवाई वापस करने के साथ-साथ ब्रेकेज सामाग्री का कोई भी नुकसान नहीं होगा। मई 2019 से कंपनियों के साथ हुई बातचीत के बाद यह लागू कर दिया गया है कि कोई भी कंपनी एक्सपायरी दवाई और ब्रेकेज मटीरियल वापस लेकर उनकी राशि जीएसटी के साथ वापस देगी।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 12 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त