फैक्टरी पर रेड, 3 लाख की नकली दवाइयां बरामद

पटना। कदमकुआं थाने की पुलिस ने नकली दवाइयां बेचने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी राकेश सिंह राजेंद्र नगर स्थित आरके एवेन्यू ब्लॉक के पीआरडी फ्लैट में नकली दवाएं बनाता था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व ब्रांड प्रोटेक्शन की टीम मौके पर पहुंची और मामले का खुलासा किया। मौके से कीटनाशक बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी फेम के नकली रैपर, दवाओं में इस्तेमाल की जानी वाली अवैध लिक्विड आदि सामग्रियां बरामदगी की गई। छापेमारी करने पहुंची टीम ने तीन लाख से अधिक की दवाएं जब्त की है। जांच टीम अब नवादा जाएगी, जहां रैपर व नकली दवाएं बनाने का काम किया जाता है। कुल तीन लाख की दवाएं जब्त की गई। बताया जा रहा है कि राकेश सिंह अंतरराज्यीय गिरोह से भी संबंध रखता है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कॉपीराइट व पेस्टीसाइड अधिनियम के तहत मुकदमा कर लिया है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। कदमकुआं थाना प्रभारी निशिकांत निशि ने बताया कि नकली कीटनाशक दवाएं बनाने वाले आरोपितों के खिलाफ ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी के निदेशक सैयद मुस्तफा हुसैन ने एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने लिखा कि खेत में कीड़े मारने वाली ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर आरोपी राकेश नकली रैपर लगाकर दवाएं बेचता था। इसके लिए वह अपनी टीम बनाकर नवादा जिले के ग्रामीण इलाके में एक फैक्टरी बना रखी थी, जहां दवाएं बनाई जाती थी, जबकि कदमकुआं में किराये का फ्लैट लेकर दवाओं पर रैपर लगाने का काम किया जाता था। दवाएं पटना सहित पूरे बिहार में सप्लाई की जाती थी। हालांकि पुलिस को आते देख मुख्य आरोपित पीछे के दरवाजे से फरार हो गया।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई