ऑनलाइन सेल पोर्टल पर कई गुना महंगा बेचा जा कोविड ड्रग रेमडेसिवीर

रायपुर। कोरोना के कहर के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव करने वाली दवा के लिए देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। लोग अलग – अलग तरीके साथ रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहें है। तो वहीं बात कर लेते है छत्तीसगढ़ की। जहां पर कोविड ड्रग रेमडेसिवीर इंजेक्शन ऑनलाइन सेल पोर्टल पर कई गुना महंगा बेचा जा रहा है। कई वेबसाइट में रेमडेसिविर इंजेक्शन ऑनलाइन बिक रहा है। इंजेक्शन बेचने वाले ये लोग अस्पताल या घर पर डिलीवरी देने को तैयार है।

रेमडेसिविर नेटमेडस डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर 100 एमजी का इंजेक्शन 32 हजार 831 रुपए 20 पैसे में बेची जा रही है। केंद्र ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगा रखी है। कठोर नियम, कानून न होने के कारण प्रतिबंध के बाद भी दवाएं और इंजेक्शन धड़ल्ले से बिक रही हैं। ऑनलाइन दवा बिक्री होने से कोई भी स्वयं की मर्जी से किसी भी प्रकार की दवा घर बैठे मंगवा रहा है, इसके लिए यह नहीं देखा जाता कि जिस चिकित्सक की पर्ची अपलोड की जा रही है वह सही है या फर्जी।

प्रत्येक दवा के लिए तापमान निर्धारित है। निर्धारित तापमान से कम ज्यादा में दवा रखने पर उसकी गुणवत्ता में असर पड़ता है। ऑनलाइन दवा बिक्री करने वाली संस्थाएं उपभोक्ता तक दवाएं पहुंचाने पर तापमान का ध्यान रखती हैं या नहीं यह जांच का विषय है। ऑनलाइन बिक्री करने वाली कुछ कंपनियां चिकित्सक की पर्ची मांगती है और कुछ नहीं। कुछ संस्थाएं बिना पर्ची के ही दवा उपलब्ध करवाती है।

Related Posts

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

मऊ। गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर होने का मामला सामने आया है। आरोपी दो डॉक्टरों पर FIR दर्ज करवाई गई है। डुमरांव निवासी बालक को गलत…

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

लखनऊ (यूपी)। नकली दवाएं सीज करने का मामला प्रकाश में आया है।इनमें 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं हैं। आरोपी 45 फर्मों को नामजद किया गया है। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती