ओएसटी केंद्र पर दवाओं का स्टॉक खत्म, दवा के बिना बेहाल हुए 250 मरीज

हिसार। नागरिक अस्पताल में बने ओएसटी केंद्र (ओपॉएड सब्सटीट्यूशन थेरेपी सेंटर) पर नशे को ख़त्म करने की दवा का भंडारण खत्म हो चुका है। इस बारे में कर्मचारियों ने वहां नोटिस चस्पा किया है। दवा नहीं होने से ओएसटी केंद्र से उपचार ले रहे 250 से अधिक मरीज नशे की लत से परेशान हैं। ओएसटी केंद्र ने खेद प्रकट किया है कि हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल पंचकूला से दवाइयां प्राप्त होने पर फिर से सेवाएं शुरू की जाएंगी।

कुछ समय पहले भी ओएसटी में दवा का भंडारण खत्म हो गया था, इसका परिणाम यह हुआ कि इससे मरीजों में नशा की लत बढ़ गई थी और मरीज दवा की अधिक मांग करने लगे थे। यहीं नहीं मरीजों की संख्या भी दोगुनी हो गई थी। उस दौरान जनवरी माह में दवा खत्म हुई थी और मार्च माह की शुरुआत में दवा आई थी। बताया जा रहा था कि इस बार 6 माह का भंडारण आया है, लेकिन मरीज अधिक होने से जल्द दवा खत्म हो गई। वहीं, कुछ मरीज ओएसटी केंद्र में दवा न होने की वजह से महंगे दामों पर बाहर से दवा खरीदने को मजबूर हैं। समय पर दवा न मिले तो मरीजों में दुष्प्रभाव आ सकते हैं जैसे कि उनके व्यवहार में बदलाव, डोज की मात्रा बढ़ना, नशे की लत बढ़ना या यह अन्य कोई अपराध भी कर सकते हैं।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़