बंदी के कगार पर फार्मा इंडस्ट्री, औषधि विभाग की कार्यशैली बन सकती है वजह

कानपुर। एक तरफ प्रदेश सरकार फार्मा इंडस्ट्री के विकास को लेकर गंभीर है तो दूसरी तरफ औषधि विभाग अपनी कार्यशैली के चलते फार्मा इंडस्ट्री को चौपट करने पर तुला है। यह चिंता फार्मा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में प्रदेश के प्रमुख फार्मा उद्यमियों ने जताई। शुक्रवार को रेव मोती स्थित जलसा हाल में फार्मा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की 47 वीं आमसभा में चंद्रेश भार्गव को अध्यक्ष, अतुल सेठ को महामंत्री, निखिल चंदू को कोषाध्यक्ष और एनके गुप्ता को स्पीकर चुना गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त महामंत्री अतुल सेठ ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे पुराना एकलौता संगठन है जो 47 साल से फार्मा उद्यमियों का प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। दवा उद्योगों से संबंधित औषधि विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अकेला यही एक ऐसा उद्योग है जिसमें शिक्षित रोजगार के वृहद अफसर हैं लेकिन 3 साल से औषधि विभाग के मुख्यालय में कार्यरत उच्च अधिकारियों की कार्यशैली के चलते नए उद्योगों के आने की संभावनाएं खत्म हो रही हैं और वर्तमान इकाइयों को भी अपना अस्तित्व बचाए रखना नामुमकिन हो रहा है।

इसके विपरीत पड़ोसी राज्यों में विभाग और उद्यमियों के आपसी सहयोग से फार्मा इंडस्ट्री तेजी से डेवलप हो रही है जिसका नतीजा है कि प्रदेश के उद्यमी भी पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पहले औषधि विभाग नए केमिस्ट की स्वीकृति के लिए इंटरव्यू का आयोजन करता था जिसके चलते प्रदेश में फार्मा शिक्षित युवकों के लिए रोजगार के अवसर मिलते थे लेकिन पिछले काफी समय से यह प्रक्रिया पूरी तरह से बंद है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण कराया जाए ताकि प्रदेश में भी फार्मा इंडस्ट्री तेजी से डेवलप हो सके।

  • Related Posts

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

    निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

    अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 6 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 7 views
    निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

    मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 8 views
    मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

    फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 7 views
    फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

    जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 9 views
    जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

    अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 2, 2026
    • 17 views
    अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़