औषधि विभाग ने दवा की दुकानों पर मारा छापा

मुरादाबाद। लखनऊ से नकली दवाओं का जखीरा मुरादाबाद पहुंचने की सूचना ने औषधि विभाग में हड़कंप मचा दिया। सूचना एक नामी दवा कंपनी की ओर से दी गई थी। औषधि विभाग ने कंपनी के आपरेशन हैड के साथ मिलकर जिले भर में फुटकर और थोक दवा की दुकानों में छापामारी कर चेकिंग की। हालांकि, कई घंटे के अभियान में एक मेडिकल से मात्र तीन पत्ते नकली दवा मिली। दवा को जांच के लिए लैब भेज दिया है। दरअसल अभियान में केमिस्ट एसोसिएशन की मदद भी ली गई। फुटकर और थोक दवा विक्रेताओं के लिए सभी ब्लाकों में औषधि विभाग की टीमें बनाई गई। टीमों ने दुकानों पर स्टॉक माल का सत्यापन किया। करीब शाम पांच बजे तक अभियान चला। अचानक चेकिंग से दवा व्यापारियों में खलबली रही। कंपनी के आपरेशन हैड ने बताया कि एक मेडिकल से तीन पत्ते नकली दवा के बरामद हुए। दवा मल्टीविटामिन है। औषधि विभाग ने नकली दवा जांच के लिए लैब भेज दी है। तो वहीं जिला औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि एक नामी कंपनी ने मुरादाबाद में लखनऊ से नकली दवाओं की सप्लाई की सूचना दी। कंपनी दो सौ से अधिक दवाएं बनाती है। उसके ब्रांड की नकली दवाओं की सप्लाई की सूचना पर जिलेभर में चेकिंग की गई। इसमें कंपनी के आपरेशन हैड एसडी शर्मा भी मौजूद रहे। दरअसल मुरादाबाद नकली दवाओं की सप्लाई का बड़ा गढ़ है। गाजियाबाद, कानपुर, अलीगढ़, लखनऊ और मुजफ्फर नगर से नामी कंपनी की नकली दवाएं मुरादाबाद पहुंचती हैं। यहां से उत्तराखंड भी जाती हैं। छापामारी में कई बार नकली दवाएं पकड़ी भी जा चुकी हैं।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 16 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त